
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया पावरफुल फोन एंट्री कर चुका है। iQOO Z11x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह फोन अपनी बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा के कारण काफी चर्चा में है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इस फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और Dimensity 7400 Turbo चिप से लैस किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी खास बनाते हैं। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और क्या यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Z11x 5G का डिज़ाइन मॉडर्न और स्टाइलिश रखा गया है। फोन का बैक पैनल प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी आकर्षक लगता है। इसमें 6.76-इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देखने को मिल रहा है जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
iQOO Z11x 5G प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
प्रोसेसर के मामले में यह स्मार्टफोन सबसे आगे है इसमें 2.5GHz ऑक्टा-कोर वाला MediaTek Dimensity 7400 Turbo 4nm प्रोसेसर लगाया गया है। इसी के साथ Mali-G615 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। इस हैंडसेट फोन में 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। यह फोन रोजमर्रा के कामों जैसे मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया और गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।
यह भी पढ़ें :-
Samsung Galaxy S26 Ultra की बड़ी लीक: 200MP कैमरा और 12GB RAM के साथ आ सकता है ये सुपरफोन!
50MP कैमरा से शानदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है यह कैमरा अच्छी डिटेल के साथ फोटो क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो की क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं। f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
7200mAh बैटरी – लंबी बैटरी लाइफ
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकता है। अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तब भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसमें USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे कनेक्टिविटी मिल रहा है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं बात करें धूल और पानी से सुरक्षित के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो इसमें लंबाई 166.64 mm, चौड़ाई 78.43 mm, मोटाई 8.39 mm और वजन 219 ग्राम है। कंपनी ने दो साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
iQOO Z11x 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने iQOO Z11x 5G को भारत में बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में लॉन्च किया है। 6GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है और और 8GB+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 16 मार्च से iQOO इंडिया ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री शुरू कर दिया जाएगा। ऑफर की बात करें, तो Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
डिस्क्लेमर :
यह लेख iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। कृपया खरीदने से पहले फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत से पहले iQOO की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म जरूर देखें।
यह भी पढ़ें :-
Redmi Turbo 5 Max हुआ लॉन्च, Dimensity 9500s प्रोसेसर और 9000mAh बैटरी के साथ Redmi का नया पावरहाउस!
