
स्मार्टफोन मार्केट में Vivo एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। Vivo X300s और Vivo X300 Ultra को लेकर लगातार नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों स्मार्टफोन 30 मार्च को चीन में लॉन्च होंगे, जिसके बाद जल्द ही भारत में भी एंट्री हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार Vivo अपने कैमरा और परफॉर्मेंस को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिल सकता है। कंपनी ने कैमरा पर फोकस किया है जिससे यूजर्स को ज्यादा पसंद आएगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में और क्या होंगे इसके खास फीचर्स।
डिजाइन और प्रीमियम लुक
डिजाइन के मामले में Vivo X300s और Vivo X300 Ultra दोनों ही काफी प्रीमियम दिख सकते हैं। स्लीक बॉडी और स्टाइलिश फिनिश इन्हें फ्लैगशिप लुक देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामने आई बात इसमें में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ़्रेश रेट के साथ पेश कर सकता है।
परफॉर्मेंस में मिलेगा फ्लैगशिप पावर
Geekbench लिस्टिंग के मुताबित, Vivo X300s में Dimensity 9500 चिप लने की उम्मीद है, जो डेली यूज़ और गेमिंग के लिए शानदार रहेगा। वहीं Vivo X300 Ultra में और भी ज्यादा पावरफुल चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे यह फोन हैवी यूजर्स के लिए परफेक्ट बन सकता है। इसमें करीबन 16GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी भी दी गई है। रिपोर्ट में पता चला है कि 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB वैरियंट मिल सकता है। कंपनी ने ग्रीन, पर्पल, वाइट और ब्लैक जैसे कलर्स में पेश कर सकता है।
यह भी पढ़ें :-
OPPO A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 18,999 रुपये से शुरू
कैमरा होगा सबसे बड़ा गेम-चेंजर

Vivo की X-सीरीज़ हमेशा से अपने कैमरा के लिए जानी जाती है और इस बार भी कंपनी कुछ बड़ा करने वाली है। इसके बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर देखने की उम्मीद की जा रही है। जिसमें शानदार ज़ूम और नाइट फोटोग्राफी फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग – लंबा बैकअप
इस Vivo X300s समर्टफोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप मिलेगा और कम समय में फोन चार्ज हो जाएगा। Vivo इस बार बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दे रहा है।
एडवांस फीचर्स

Vivo X300s फीचर्स की बात करें, तो इसमें सबसे एक बड़ा हीट डिसिपेशन यूनिट, एक X-एक्सिस लीनियर मोटर, बाईपास चार्जिंग, USB-C (Gen 3.2) पोर्ट, बाईपास चार्जिंग, डुअल स्पीकर, एक मेटैलिक फ्रेम और IP68/69 रेटिंग मिल रही है। और भी इसके कई फीचर्स देखने को मिलेंगे।
30 मार्च को चीन में लॉन्च, भारत में जल्द एंट्री
Vivo X300s और Vivo X300 Ultra की लॉन्च डेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी इन दोनों फोन्स को पहले चीन में लॉन्च करेगी और उसके बाद इन्हें ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। भारत में भी इनकी एंट्री जल्द देखने को मिल सकती है, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और तेज हो जाएगा।
क्यों खास होंगे ये स्मार्टफोन?
- फ्लैगशिप कैमरा क्वालिटी
- दमदार परफॉर्मेंस
- प्रीमियम डिजाइन
- बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
- Vivo का भरोसा
निष्कर्ष:
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन तीनों में टॉप लेवल का हो, तो Vivo X300s और Vivo X300 Ultra आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। 30 मार्च को चीन में लॉन्च के बाद ये दोनों फोन ग्लोबल मार्केट में नई हलचल मचा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत में इनकी एंट्री कब होती है और यह यूजर्स को कितना प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़ें :-
iQOO Z11 Turbo चीन में लॉन्च: 7600mAh बैटरी और Turbo परफॉर्मेंस के साथ जानें कीमत
