
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कौन सा फोन बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके लिए बेहद काम की है। हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V70 FE और Poco X8 Pro Max दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। V70 FE ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया जाएगा और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं X8 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर से लैस होगा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है।
एक तरफ Vivo अपने शानदार कैमरा और बैटरी के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ Poco परफॉर्मेंस और वैल्यू-फॉर-मनी के लिए मशहूर है। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफ़ोन की तुलना करते हैं।
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
Vivo V70 FE का डिज़ाइन प्रीमियम और स्लिम है, जो इसे एक फ्लैगशिप लुक देता है। इसका फिनिश काफी आकर्षक है और यह हाथ में पकड़ने पर भी हल्का महसूस होता है। इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 px, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G थोड़ा ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आता है, जो गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले जिसका रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में Poco X8 Pro Max 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर ज्यादा ताकतवर साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें हाई-एंड प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और हैवी यूज के लिए बेहतर है। जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है, लेकिन यह ज्यादा बैलेंस्ड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें :-
Oppo Reno 15 5G पर 4600 रुपये का भारी छूट, मिलेंगे 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें कीमत
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max कैमरा फीचर्स
Vivo V70 FE स्मार्टफोन में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिल रहा है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में f/1.51 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का में कैमरा दिया गया है, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिल रहा है।
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max स्पेसिफिकेशन तुलना
| फीचर | Vivo V70 FE | Poco X8 Pro Max 5G |
| डिस्प्ले | 6.83 इंच की 1.5K AMOLED | 6.83 इंच की 1.5K AMOLED |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s |
| रियर कैमरा | 200MP | 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 50MP | 20MP |
| बैटरी | 7000mAh | 9000mAh |
| चार्जिंग | 90W | 100W |
| 5G | हां | हां |
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo V70 FE में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ Poco X8 Pro Max 5G में और भी बड़ी 9000mAh बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इससे फोन जल्दी चार्ज होने के साथ-साथ ज्यादा लंबा बैकअप देने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी और ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी है। Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में 5जी वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।
कीमत – कौन है वैल्यू फॉर मनी?
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max ये दोनों स्मार्टफोन लगभग कीमत के आप-पास ही हैं। V70 FE की कीमत की बात करें, तो 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, 8GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है और 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखा गया है। जबकि X8 Pro Max 5G की कीमत की बात करें, तो 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है और 12GB रैम +512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये में उपलब्ध है।
निष्कर्ष :
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max ये दोनों स्मार्टफोन्स अपने-अपने तरीके से शानदार हैं। Vivo V70 FE कैमरा और बैटरी में आगे है, जबकि Poco X8 Pro Max परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में बेहतर है। अगर आप सही चुनाव करना चाहते हैं, तो अपने उपयोग के हिसाब से फोन चुन सकते हो।
यह भी पढ़ें :-
Google Pixel 11 लीक: नया प्रीमियम डिजाइन, Tensor G6 प्रोसेसर और दमदार कैमरा फीचर्स
