
Vivo ने फिर से स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Vivo T5 Pro 5G लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में एंट्री की जाएगी। लॉन्च से पहले इस फोन के कई अहम फीचर्स और संभावित कीमत सामने आ चुकी है, जिससे यूजर्स के बीच उत्साह और बढ़ गया है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं।
Vivo हमेशा से अपने कैमरा, डिजाइन और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, और इस बार भी कंपनी कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। आइए इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते है।
Vivo T5 Pro 5G डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश में होगा। इसमें स्लिम बॉडी और आकर्षक फिनिश मिलने की उम्मीद है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर एक प्रीमियम फील देगा। इसी के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसमें 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस होगी। हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस होगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

बताया जा रहा है कि इस Vivo T5 Pro 5G फोन को Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टा-कोर CPU सेटअप देखने को मिल सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,146 पॉइंट्स हासिल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। T5 Pro में 7K VC Cooling Segment’s Biggest VC cooling system के साथ आएगा। यह फोन OriginOS 6 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें :-
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE – लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
कैमरा फीचर्स – फोटोग्राफी में दम
कैमरा के मामले में Vivo T5 Pro 5G यूजर्स को निराश नहीं करेगा। कंपनी की तरफ से अभी तक कुछ बताया नहीं गया है बल्कि इसमें हाई-रिजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो डिटेल और क्लैरिटी के मामले में शानदार होगा। इसके अलावा इसमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाएंगे। सेल्फी के लिए भी इसमें दमदार फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स को काफी फायदा होगा।
बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी Vivo T5 Pro 5G एक मजबूत विकल्प बन सकता है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रहा है। एक बार फुल चार्ज होने पर लंबा बैकअप देता है, जिसमें करीब 12.6 घंटे गेमिंग, 90 घंटे म्यूजिक, 13 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग और लगभग 12.9 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
वहीं 90W फास्ट चार्जिंग की मदद से यह फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा Super Battery Saver Mode बैटरी को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है और कंपनी की 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी इसे लंबे समय तक भरोसेमंद बनाती है।
Vivo T5 Pro 5G की कीमत और लॉन्च डेट
लीक के मुताबित, जू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने X पर पोस्ट में संभावित कीमत के बारे में बताया है कि Vivo T5 Pro 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कीमत 36,999 रुपये में लॉन्च कर सकता है, जबकि बेस मॉडल की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास बिक्री के लिए शुरू हो सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि अपने पिछले मॉडल Vivo T4 Pro से महंगा होगा। T5 Pro 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर लाइव कर दिया है। Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
क्यों खरीदें Vivo T5 Pro 5G?
- दमदार प्रोसेसर
- शानदार कैमरा
- बड़ी बैटरी
- प्रीमियम डिजाइन
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
निष्कर्ष :
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और डिजाइन तीनों में बैलेंस्ड हो, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। लॉन्च से पहले ही जिस तरह इसकी डिटेल्स सामने आई हैं, उससे साफ है कि यह फोन अपने सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें :-
Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max: बैटरी, कैमरा और स्पीड में कौन सा सबसे बेस्ट फोन है?
