
Nubia Neo 5 Pro को कंपनी ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खासकर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए दमदार माना जा रहा है। इसमें 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में 6210mAh बड़ी बैटरी दी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। इसमें 50MP के मेन लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए अब जानते हैं इसकी कीमत और बाकी खास फीचर्स के बारे में।
Nubia Neo 5 Pro डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह OLED पैनल पर बना 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Nubia Neo 5 Pro का डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतरीन है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर हर मूवमेंट काफी स्मूद दिखाई देता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में Nubia Neo 5 Pro फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 4 nm फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग और हेवी यूज के लिए परफेक्ट साबित होगा। यह फोन Android 16 के साथ MyOS 16 पर काम करता है। इसके साथ ही इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और फोन स्मूद चलता है।
यह भी पढ़ें :-
Redmi Turbo 5 Max हुआ लॉन्च, Dimensity 9500s प्रोसेसर और 9000mAh बैटरी के साथ Redmi का नया पावरहाउस!
कैमरा फीचर्स और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा देखने को मिल रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस में 6,210mAh की बैटरी से लैस है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन आसानी से चल सकता है, चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया यूज करें।
गेमिंग का असली मजा

Nubia Neo 5 Pro खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें बेहतर कंट्रोल के लिए शोल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं। इसमें Magic Touch 3.0 टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से स्क्रीन गीली या ऑयली उंगलियों पर भी स्मूद और सटीक रिस्पॉन्स देती है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें बड़ा 4083 mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो DTS X Ultra सपोर्ट के साथ आते हैं और शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।
Nubia Neo 5 Pro कीमत और लॉन्च डेट
Nubia Neo 5 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। कीमत की बात करें, तो 12GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत PHP 14,999 (लगभग 23 हजार रुपये) है और 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत PHP 17,999 (लगभग 28 हजार रुपये) है। यह फोन फिलिपिंस में black और white दो कलर में लाया गया है। इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिया गया है।
निष्कर्ष :
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस में शानदार हो, तो Nubia Neo 5 Pro आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह फोन अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है और खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को जरूर पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें :-
Nubia Neo 5 Pro किसके लिए बेस्ट है?
यह फोन गेमिंग यूजर्स के लिए बेस्ट है।
इसकी बैटरी कितनी है?
इसमें 6210mAh की बैटरी है।
इसकी कीमत क्या है?
12GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत PHP 14,999 (लगभग 23 हजार रुपये) है और 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत PHP 17,999 (लगभग 28 हजार रुपये) है।
