चीन में नई जनरेशन की BYD Atto 3 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आई है। चीन में इसे Yuan Plus नाम से पेश किया गया है, जबकि ग्लोबल मार्केट में यही मॉडल BYD Atto 3 के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक SUV में डिजाइन से लेकर केबिन और बैटरी टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव किए हैं। खास बात यह है कि इसमें पहली बार LiDAR-बेस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और नया e-Platform 3.0 Evo आर्किटेक्चर दिए गए हैं। आइए जानते है।
BYD Atto 3 की कीमत और वेरिएंट
नई BYD Atto 3 को चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 युआन (करीब ₹16.86 लाख) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 1,49,900 युआन (करीब ₹21.08 लाख) तक जाती है। यह SUV उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं।
नया डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम

नई BYD Atto 3 में कंपनी का अपडेटेड Dragon Face डिज़ाइन लैंग्वेज इस्तेमाल किया गया है। SUV के फ्रंट में पतले LED हेडलैंप और ज्यादा क्लीन डिजाइन देखने को मिल रहा है। इसका एक्सटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और एयरोडायनामिक बनाया गया है। इस SUV में 180 लीटर का पावर फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है, जिसे नॉक फीचर के जरिए खोला जा सकता है। वहीं पीछे का बूट स्पेस 750 लीटर तक का है, जिससे लंबी यात्रा में ज्यादा सामान आसानी से रखा जा सकता है।
BYD Atto 3 डायमेंशन
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| लंबाई | 4,665 मिमी |
| चौड़ाई | 1,895 मिमी |
| ऊंचाई | 1,675 मिमी |
| व्हीलबेस | 2,770 मिमी |
| फ्रंट ट्रंक | 180 लीटर |
| बूट स्पेस | 750 लीटर |
केबिन में मिलते हैं कई यूनिक फीचर्स

नई BYD Atto 3 का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फोकस्ड बनाया गया है। इसमें नया DiLink इंटरफेस-बेस्ड फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील अब टू-स्पोक डिजाइन में आता है, जबकि गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग के पीछे शिफ्ट किया गया है। कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो आमतौर पर इस सेगमेंट की कारों में देखने को नहीं मिलते।
इनमें रेफ्रिजरेटर स्टोरेज कंपार्टमेंट, पीछे की सीटों के नीचे स्टोरेज ड्रॉअर, टिशू होल्डर और ग्लास होल्डर शामिल हैं। टॉप मॉडल्स में हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, 50W वायरलेस चार्जिंग, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
पहली बार मिला LiDAR ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
नई BYD Atto 3 की सबसे बड़ी खासियत इसका LiDAR-बेस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है। यह सिस्टम बेहतर ऑटोमैटिक ड्राइविंग सपोर्ट और सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसके जरिए SUV सड़क, ट्रैफिक और आसपास की बाधाओं को ज्यादा सटीक तरीके से पहचान सकती है। यह फीचर इस इलेक्ट्रिक SUV को भविष्य की स्मार्ट कारों की श्रेणी में शामिल करता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
नई एटो 3 में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह SUV अब रियर व्हील ड्राइव लेआउट के साथ भी उपलब्ध होगी, जो पहले फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप में आती थी। कंपनी ने इसमें दो बैटरी विकल्प दिए हैं। 57.5 kWh और 68.5 kWh जैसे दो बैटरी पैक देखने को मिल रहे हैं। ये बैटरियाँ BYD की दूसरी जनरेशन Blade Battery टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।
630Km तक की रेंज का दावा

नई BYD Atto 3 अलग-अलग वेरिएंट्स में 200 kW और 240 kW तक की पावर जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार यह SUV CLTC साइकिल के तहत लगभग 540Km से 630Km तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। साथ ही इसमें नई Flash Charging टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे फास्ट चार्जिंग का अनुभव बेहतर होगा।
क्या भारत में लॉन्च होगी नई BYD Atto 3?
फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल को चीन में लॉन्च किया है, लेकिन आने वाले समय में इसका अपडेटेड ग्लोबल वर्जन भारत समेत कई बाजारों में एंट्री कर सकता है। भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नई BYD Atto 3 प्रीमियम EV ग्राहकों के लिए बड़ा विकल्प बन सकती है।
FAQ
नई BYD Atto 3 की कीमत कितनी है?
चीन में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 युआन (करीब ₹16.86 लाख) है।
नई BYD Atto 3 की अधिकतम रेंज कितनी है?
यह इलेक्ट्रिक SUV CLTC साइकिल के अनुसार लगभग 630Km तक की रेंज देती है।
क्या नई BYD Atto 3 में LiDAR फीचर मिलता है?
हां, पहली बार इसमें वैकल्पिक LiDAR बेस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।
नई BYD Atto 3 में कौन-सी बैटरी मिलती है?
इसमें 57.5kWh और 68.5kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है।
क्या BYD Atto 3 भारत में लॉन्च होगी?
फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में इसका ग्लोबल मॉडल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :-
Toyota-Hyundai की बढ़ेगी टेंशन! BYD Sealion 6 भारत में जल्द होगी लॉन्च











