Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर टेक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। इस साल कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप में कई बड़े बदलाव कर सकती है। खासतौर पर iPhone 18 Pro Max को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple इस बार डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है। लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस बार बेस मॉडल को छोड़ सकती है और सीधे Pro मॉडल्स पर फोकस कर सकती है। वहीं, iPhone Fold/Ultra जैसे नए डिवाइस भी सितंबर लॉन्च इवेंट में देखने को मिल सकते हैं। आइए 18 Pro Max की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
iPhone 18 Pro Max की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple फिलहाल ग्लोबल सप्लाई चेन की बढ़ती लागत का असर सीधे ग्राहकों पर डालने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,099 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,199 डॉलर के आसपास रखी जा सकती है। हालांकि भारत में कीमत बढ़ने की संभावना बनी हुई है। हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17e की भारतीय कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max भारत में प्रीमियम प्राइस टैग के साथ आ सकता है।
iPhone 18 Pro Max लॉन्च डेट

Apple हर साल सितंबर में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करता है और इस बार भी कंपनी इसी टाइमलाइन को फॉलो कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च किए जा सकते हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि इवेंट को लंबे समय से Apple का चेहरा रहे Tim Cook होस्ट न करें। खबरों के अनुसार कंपनी की कमान नए CEO John Ternus संभाल सकते हैं।
डिस्प्ले में मिलेगा बड़ा बदलाव
Apple इस बार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा सुधार कर सकता है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा चर्चा Dynamic Island को लेकर हो रही है। लीक्स के अनुसार इसका आकार लगभग 35 प्रतिशत तक छोटा हो सकता है। कंपनी Face ID के कई कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है, जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन और प्रीमियम दिखेगी। इसके अलावा नए LTPO+ डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी।
| फीचर | संभावित डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.9-इंच LTPO+ OLED |
| प्रोसेसर | नई जनरेशन Apple A-Series Chip |
| कैमरा | Triple 48MP Rear Camera |
| खास कैमरा फीचर | Variable Aperture |
| बैटरी | 5,100mAh – 5,200mAh |
| Dynamic Island | पहले से छोटा |
| लॉन्च टाइमलाइन | सितंबर 2026 |
| संभावित शुरुआती कीमत | 1,199 डॉलर |
डिजाइन और नए कलर ऑप्शन

डमी यूनिट्स से सामने आई जानकारी बताती है कि iPhone 18 Pro Max का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन कैमरा मॉड्यूल थोड़ा ज्यादा उभरा हुआ दिख सकता है। इस बार चार नए कलर Dark Cherry, Blue, Dark Grey और Silver ऑप्शन में ला सकती हैं।
कैमरा में मिल सकता है प्रो-लेवल कंट्रोल
कैमरा इस बार iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा हाईलाइट बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। सबसे खास फीचर Variable Aperture सिस्टम हो सकता है। यह तकनीक यूजर्स को कैमरे में आने वाली रोशनी को कंट्रोल करने की सुविधा देगी। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और प्रोफेशनल शॉट्स पहले से बेहतर हो सकते हैं।
बैटरी लाइफ में होगा सुधार

Apple इस बार बैटरी पर भी बड़ा फोकस कर सकता है। लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। यह पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बड़ा अपग्रेड होगा। बेहतर LTPO+ डिस्प्ले और पावर एफिशिएंट चिपसेट के साथ यह फोन लंबा बैकअप दे सकता है।
क्या iPhone 18 Pro Max खरीदने लायक होगा?
अगर सामने आई रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro Max Apple के अब तक के सबसे एडवांस्ड iPhones में से एक हो सकता है। खासतौर पर कैमरा कंट्रोल, बैटरी लाइफ और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकती है। Apple इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव भले न करे, लेकिन इंटरनल अपग्रेड्स और AI आधारित फीचर्स इसे फ्लैगशिप मार्केट में मजबूत स्थिति दे सकते हैं।
FAQ
iPhone 18 Pro Max कब लॉन्च होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसे सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत कितनी हो सकती है?
अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,199 डॉलर रहने की उम्मीद है। भारत में कीमत ज्यादा हो सकती है।
क्या Dynamic Island छोटा होगा?
लीक्स के अनुसार इस बार Dynamic Island का आकार करीब 35 प्रतिशत तक छोटा हो सकता है।
iPhone 18 Pro Max में कितनी बैटरी मिल सकती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें :-
Vivo का नया 5G फोन Vivo Y600 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स










