भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब Toyota ने अपनी नई Toyota Ebella को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा करते हुए टॉप-स्पेक E3 वेरिएंट को 23.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक SUV लंबी ड्राइविंग रेंज, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ आती है। Toyota Ebella को पहली बार जनवरी 2026 में पेश किया गया था और तभी से इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई थी। अब कीमत सामने आने के बाद यह इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है।
Toyota Ebella Price in India
Toyota ने फिलहाल केवल टॉप मॉडल E3 की कीमत घोषित की है। कंपनी जल्द ही E1 और E2 वेरिएंट की कीमतों का भी खुलासा कर सकती है।
| वेरिएंट | बैटरी पैक | रेंज | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|---|---|
| E1 | 49kWh | 440Km | जल्द घोषित होगी |
| E2 | 61kWh | 543Km | जल्द घोषित होगी |
| E3 | 61kWh | 543Km | ₹23.60 लाख |
दिलचस्प बात यह है कि Toyota Ebella का टॉप वेरिएंट, Maruti Suzuki e-Vitara के समान वेरिएंट से लगभग 3.60 लाख रुपये महंगा है।
Toyota Ebella Battery, Range और Performance

इस कार में दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। बेस मॉडल में 49 kWh बैटरी दी गई है जबकि मिड और टॉप वेरिएंट में 61 kWh बैटरी पैक मिलता है। 61 kWh बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज प्रदान करती है। वहीं 49 kWh बैटरी वाला मॉडल 440 किलोमीटर तक चल सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों बैटरी पैक के साथ फ्रंट-एक्सल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 49 kWh मॉडल 144 hp की पावर देता है जबकि 61 kWh वेरिएंट 174 hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। दोनों में 193 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
Toyota Ebella Exterior Design
डिजाइन के मामले में Toyota Ebella, e Vitara से काफी अलग नज़र आती है। इसके फ्रंट में नया फेसिया दिया गया है जो इसे एक अलग पहचान देता है। SUV में ट्रायएंगुलर LED हेडलैंप, सेगमेंटेड LED DRLs, ग्लॉस ब्लैक क्लोज्ड ग्रिल और नए डिजाइन का ड्यूल-टोन बंपर मिलता है। इसके अलावा 18-इंच के अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन भी यूनिक रखा गया है। कंपनी इसे 5 मोनोटोन और 4 ड्यूल-टोन कलर विकल्पों में उपलब्ध कराएगी।
Toyota Ebella Interior और Features
केबिन के अंदर प्रीमियम और आधुनिक अनुभव प्रदान करती है। इसका इंटीरियर लेआउट काफी हद तक e Vitara जैसा है, लेकिन इसमें Toyota की ब्रांडिंग देखने को मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट भी मिलता है।
SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, 12-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और JBL साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलेगी।
Toyota Ebella Safety Features

Toyota ने इस इलेक्ट्रिक SUV में सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसमें 7 एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टॉप E3 वेरिएंट की बात करें, तो Level-2 ADAS तकनीक भी मिलती है, जिसमें Adaptive Cruise Control और Lane Keep Assist जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
Toyota Ebella Warranty और Buyback Scheme
ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए Toyota Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी 60 प्रतिशत Buyback Assurance Scheme भी ऑफर कर रही है, जिससे भविष्य में वाहन की रीसेल वैल्यू को लेकर ग्राहकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में Toyota Ebella का मुकाबला कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। इनमें Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, VinFast VF6, MG ZS EV और Tata Curvv EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
निष्कर्ष
Toyota Ebella भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है। 543 किलोमीटर तक की लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स, Level-2 ADAS और 8 साल की बैटरी वारंटी इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि इसकी शुरुआती घोषित कीमत e Vitara की तुलना में अधिक है, लेकिन Toyota ब्रांड का भरोसा और अतिरिक्त लाभ इसे कई ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प बना सकते हैं।
FAQs
Toyota Ebella की कीमत कितनी है?
Toyota Ebella के टॉप E3 वेरिएंट की कीमत 23.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Toyota Ebella की रेंज कितनी है?
61kWh बैटरी वाले मॉडल में 543 किलोमीटर तक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज मिलती है।
Toyota Ebella में कितने बैटरी विकल्प मिलते हैं?
इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं।
Toyota Ebella में ADAS फीचर मिलता है?
हां, टॉप E3 वेरिएंट में Level-2 ADAS तकनीक दी गई है।
यह भी पढ़ें :-
Maruti Suzuki का बड़ा धमाका! Fronx, Baleno, Brezza Facelift समेत 5 नई कारें जल्द होंगी लॉन्च









