भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है और इसी बीच Realme अपनी लोकप्रिय P-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है, जिससे यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Realme P4R 5G की संभावित कीमत
एक हालिया लीक में सामने आई रिटेल बॉक्स इमेज के अनुसार, Realme P4R 5G के टॉप वेरिएंट की MRP 44,999 रुपये बताई गई है। यह वेरिएंट 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ देखा गया है। हालांकि स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर MRP से कम कीमत पर डिवाइस लॉन्च करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फोन भारतीय बाजार में लगभग 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
Realme P4R 5G Specifications (लीक)
फोन के रिटेल बॉक्स से कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल बैटरी मानी जा रही है।
डिस्प्ले

Realme P4R 5G में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा स्क्रीन 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकती है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
हालांकि चिपसेट का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन लीक के अनुसार फोन में 5300mm² Airflow Vapor Cooling Chamber दिया जाएगा। यह सिस्टम गेमिंग और भारी उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
डिजाइन और बिल्ड
लीक जानकारी के अनुसार फोन की मोटाई 8.88 mm होगी जबकि इसका वजन 224 ग्राम तक हो सकता है। बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी ने डिवाइस को अपेक्षाकृत पतला रखने की कोशिश की है।
कलर ऑप्शंस
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme P4R 5G को तीन आकर्षक Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। ये कलर ऑप्शंस युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए जा सकते हैं।
क्या Realme P4R 5G, Realme 16T 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Realme P4R 5G हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16T 5G से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। संभावना है कि दोनों फोनों के हार्डवेयर में काफी समानता हो और कंपनी केवल डिजाइन तथा मार्केटिंग में बदलाव करे। हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक लॉन्च के बाद ही हो पाएगी।
FAQ
Realme P4R 5G कब लॉन्च होगा?
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह स्मार्टफोन जून महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme P4R 5G में कितनी बैटरी मिलेगी?
लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Realme P4R 5G की संभावित कीमत क्या होगी?
फोन की MRP 44,999 रुपये दिखाई गई है, लेकिन इसकी लॉन्च कीमत लगभग 30,000 से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है।
क्या Realme P4R 5G गेमिंग के लिए अच्छा होगा?
5300mm² Vapor Cooling Chamber और 144Hz डिस्प्ले के कारण यह फोन गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Realme P4R 5G में कौन सा कैमरा मिलेगा?
लीक जानकारी के अनुसार इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :-
Honor Play 80m 5G लॉन्च: 5300mAh बैटरी और 12GB तक RAM के साथ आया नया बजट फोन









