
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि कंपनी ने इस सीरीज के दो मॉडल लॉन्च किया है Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max को पेश किया गया है। Poco अपने दमदार परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, और इस बार कंपनी ने इस दो नए मॉडल के साथ यूजर्स को और भी ज्यादा पावर और स्टाइल देने की कोशिश की है। इस दोनों हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट कैमरा दी गई है, जिसमे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है, वहीं Pro Max वेरिएंट में 9,000mAh की बैटरी मिल रही है वहीं दोनों मॉडल 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। आइये जानते है इसके कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स विस्तार सें।
डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें, तो काफी प्रीमियम और मॉडर्न रखा गया है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो इसे एक फ्लैगशिप लुक देता है। स्लीम बॉडी के साथ आता है। Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, HDR10+ और 460ppi सहित 3500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
प्रोसेसर के मामले में यह दोनों स्मार्टफोन सबसे आगे है इसमें Poco X8 Pro 5G में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC चिपसेट मिलता है। फोन में 12 GB की LPDDR5x RAM और 256GB की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल रहा है। इसी के साथ 5,300 sq mm का कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। और HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है।
वहीं Poco X8 Pro Max 5G में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट लगाया गया है। इसी के साथ 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन भी Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें भी 5,800 sq mm कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ें :-
Realme GT 8 Pro 5G: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और धांसू परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
कैमरा – शानदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में रियर में डुअल यूनिट कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस दोनों हैंडसेट में f/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का लेंस लगाया गया है जिसमे OIS सपोर्ट दिया गया है। और इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। बल्कि इसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है। नाइट मोड, पोर्ट्रेट और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स इसे एक ऑल-राउंडर कैमरा फोन बनाते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें, तो Poco X8 Pro स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिल रहा है। वहीं Poco X8 Pro Max में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
इन दोनों स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे कनेक्टिविटी मिल रही है। वहीं बात करें धूल और पानी से सुरक्षित के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। जिसके साथ कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। इसमें Xiaomi offline communication और Wild boost optimisation जैसे फीचर्स मिल रहे है। कंपनी की तरफ से 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।
Poco X8 Pro, Poco X8 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें, तो Poco X8 Pro स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 से शुरू होती है और 12GB + रैम 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये में आता है। वहीं Poco X8 Pro Max की भारत में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट 39,999 रुपये रखा गया है और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 43,999 रुपये में आता है। कंपनी की तरफ से POCO X8 Pro Iron Man Edition की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये में लॉन्च किया है।
इस फोन को खरीदने के लिए Flipkart पर बिक्री के उपलब्ध होगा। ये स्मार्टफोन 23 मार्च को दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा।
क्यों खरीदें यह स्मार्टफोन?
- दमदार परफॉर्मेंस
- प्रीमियम डिजाइन
- प्रीमियम डिजाइन
- बड़ी बैटरी
- बजट में फ्लैगशिप फील
डिस्क्लेमर :
यह लेख में दोनों मॉडल से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता समय के साथ कंपनी द्वारा बदले जा सकते हैं। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए Poco की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म जरूर देखें।
यह भी पढ़ें :-
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ कम कीमत में दमदार 5G फोन
