
Redmi ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 Max लॉन्च कर दिया है और यह फोन पहले से ही टेक यूज़र्स के बीच काफी चर्चा में आ गया है। कंपनी ने Turbo 5 और Turbo 5 Max दो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ आते हैं। ये दोनों फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। लॉन्च के साथ ही यह साफ हो गया है कि Redmi इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका करने वाली है। आइए इसके कीमत और फीचर्स की बारे में पूरा विस्तार से पढ़ते है।
प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड
Redmi Turbo 5 Max में स्लीक और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसका फ्लैट फ्रेम और मैट फिनिश बैक पैनल इसे हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है। रियर साइड पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल लुक देता है। फोन हल्का होने के साथ-साथ मजबूत भी है, जिससे डेली यूज़ में कोई परेशानी नहीं होती।
बड़ा 120Hz डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें, तो इस Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रहा है जबकि Redmi Turbo 5 Max में 6.83-इंच 1.5K OLED बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। इन दोनों मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद रहने वाला है। कंपनी ने इसमें M10 ल्यूमिनसेंट मैटेरियल और Eye Protection फीचर्स का उपयोग किया है।
दमदार प्रोसेसर और तेज परफॉर्मेंस
Redmi Turbo 5 Max को खास तौर पर हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल रहा है जबकि (3nm) पर काम करता है। Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है जबकि (4nm) पर काम करता है। दोनों मॉडल में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। Xiaomi ने इनमें फ्लैगशिप-ग्रेड 3D आइस-सील्ड कूलिंग सिस्टम और नया Rampage Engine के साथ आता है। जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बना देता है। भारी ऐप्स, हाई-ग्राफिक्स गेम और एक साथ कई काम करने पर भी फोन स्मूद बना रहता है।
यह भी पढ़ें :-
Honor Magic 8 Pro Air लॉन्च से पहले चर्चा में, Dimensity 9500 चिपसेट और दमदार फीचर्स का खुलासा
कैमरा सेगमेंट में क्या मिलेगा

कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल वाला OIS-सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा दिया गया है और f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस को शामिल किया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया है। इस Turbo 5 Max में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। जबकि Turbo 5 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
9,000mAh बैटरी – सबसे बड़ी ताकत
बैटरी बैकअप करें, तो Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जबकि Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बैटरी देखने को मिल रहा है। इन दोनों फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। और Turbo 5 में 27W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। जिससे कुछ ही समय में फोन चार्ज होकर फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो इन दोनों फोन में Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ काम करेगा। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दिया गया है जो धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, इंफ्रारेड सेंसर और मल्टी-बैंड GPS सपोर्ट के साथ आएगा।
Redmi Turbo 5 Max की कीमत
कीमत की बात करें, तो Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन की 12GB+256GB वाले वेरियंट की कीमत CNY 2,499 (करीब 33,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट 16GB+256GB की कीमत CNY 2,799 (करीब 37,000 रुपये) है, तीसरा वेरिएंट 12GB + 512GB की कीमत CNY 2999 (करीब 40,000 रुपये) है और टॉप वेरिएंट को 16GB + 512GB की की कीमत CNY 3,299 (करीब 44,000 रुपये) रखा गया है। यह फोन Auspicious Cloud White, Sea Breeze Blue, Shadow Black, और Sun Orange जैसे चार कलर्स में लॉन्च किया गया है।
क्यों खास है Redmi Turbo 5 Max?
अगर आप चाहते हैं:
- बड़ी बैटरी
- स्मूद 120Hz डिस्प्ले
- पावरफुल परफॉर्मेंस
- 5G कनेक्टिविटी
तो Redmi Turbo 5 Max आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
डिस्क्लेमर:
यह लेख Redmi Turbo 5 Max से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी के लिए Redmi की आधिकारिक वेबसाइट या लॉन्च इवेंट को देखें।
यह भी पढ़ें :-
Realme P4x 5G: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
