
2025 Yamaha MT-15 V2.0 बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा एडवांस, पावरफुल और यूथ-फ्रेंडली बनकर आई है। इस नई बाइक में 155 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन, 18.14 bhp पावर 14.1 Nm टर्क जनरेट करता है, यह बाइक हर भारतीय युवाओं के बीच शानदार लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ बन कर लौटा है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Yamaha की ये नई बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो स्टाइलिश लुक और रोड परफॉर्मेंस चाहते है, तो उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी फीचर्स लॉन्च डेट पूरी विस्तार से।
2025 Yamaha MT-15 V2.0: डिज़ाइन और लुक
2025 Yamaha MT-15 V2.0 मॉडल बेहद अग्रेसिव और बोल्ड लुक के साथ आता है। इसमें Eye सेफ में LED लाइट मिल रहा है और साथ ही ELD प्रोजेक्टर हेडलाइट दिया गया है तो रात में काफी प्रीमियम लगेगा। इसमें, टर्न इंडिकेटर्स, काफी प्रीमियम वाली LED टेललाइट और रिफ्लेक्टर के साथ आएगा। सिंगल सीट और ब्लैक कलर का हैंडलबार देखने को मिल रहा है। 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और कर्ब वजन 141 किलोग्राम है। ये बाइक एक रॉबोटिक और मॉडर्न अपील देते हैं। तीन वेरियंट्स कलर के साथ आता है- आइस स्टॉर्म, विविड बायलेट मेटैलिक और मेटैलिक सिल्वर सियान कलर ऑप्शन में बेचा जायेगा।
2025 Yamaha MT-15 V2.0: एडवांस फीचर्स

2025 Yamaha MT-15 V2.0 में एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर्स दिए गए है। Y-Connect मोबाइल ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देखने को मिल रहा है। इस ऐप के जरिए मेंटेनेंस कब करवाना है, पार्किंग लोकेशन, रेव्स डैशबोर्ड, राइडर रैंकिंग सिस्टम, रियल-टाइम फ्यूल कंजम्पशन और इंजन खराबी जैसे जानकारी दिया जाता है।
2025 Yamaha MT-15 V2.0: इंजन और परफॉर्मेंस

2025 Yamaha MT-15 V2.0 में दमदार इंजन की बात करें, तो इस MT-15 V2.0 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किये गए है पहले जैसा है। इसमें 155 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 18.14 bhp पावर पर 10,000 आरपीएम और 7,500 आरपीएम पर 14.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। शानदार पिकअप और माइलेज इसे बेहतर परफॉर्मेंस अच्छा मिलेगा।
2025 Yamaha MT-15 V2.0: कीमत और वैरिएंट्स
यह बाइक दो वेरियंट के साथ भारतीय मार्केट में उतारा गया है पहला वेरियंट 2.0 STD वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये रखी गई है और दूसरा वेरियंट 2.0 DLS वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये रखी गई है। इस MT-15 V2.0 DLS टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ नए TFT डिस्प्ले देखने को मिल रहा है।
2025 Yamaha MT-15 V2.0 ब्रेक और सस्पेंशन

इस बाइक में सस्पेंशन के लिए USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक मिल रहा है। इसके फ्रंट में 100/80 सेक्शन के साथ ट्यूबलेस टायर और रियर में 140/70 सेक्शन के ट्यूबलेस टायर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में 17-इंच के अलॉय व्हील दी गई है। इसमें डुअल ABS चैनल के साथ फ्रंट और रियर दोनों ओर डिस्क ब्रेक लगे हैं। राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।
फ्यूल एफिशिएंसी और माइलेज
2025 Yamaha MT-15 V2.0 में कंपनी ने दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी को भी ध्यान में रखा है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी के मुताबित, यह बाइक 42-45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है। एक बार फुल टैंक में करीब 450–500 KM तक की दूरी तय कर सकते हैं।
Disclaimer- इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों,ऑफिशियल वेबसाइट और न्यूज रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। अगर इस बाइक को खरीदने से पहले माइलेज, फीचर्स, कीमत की जानकारी नजदीकी डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि ज़रूर करें।
यह भी पढ़ें- माइलेज का बाप! Honda Shine 100 DX, 1 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी, जानिए कीमत और फीचर्स