24 फरवरी को लॉन्च होगा iQOO 15R: AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ करेगा एंट्री!

On: June 27, 2026 11:01 AM
iQOO 15R
iQOO 15R
iQOO 15R

iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R को 24 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है और टेक मार्केट में इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्टाइल के साथ तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी इस बार इसमें 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में 7600mAh की बैटरी दी जा सकती है, 100W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। ये फोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते है इसके कुछ खास बातें।

प्रीमियम डिजाइन और स्टाइलिश लुक

iQOO 15R का डिजाइन युवाओं को आकर्षित करने वाला होने की उम्मीद है। फोन में स्लिम बॉडी, मैट फिनिश बैक पैनल और स्लीक कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। iQOO अपने फोन्स में आमतौर पर मजबूत बिल्ड क्वालिटी देता है, जिससे यह फोन दिखने में ही नहीं बल्कि इस्तेमाल में भी प्रीमियम फील देगा। हल्का और पतला डिजाइन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आरामदायक बनाएगा।

डिस्प्ले देगा स्मूद एक्सपीरियंस

iQOO 15R
iQOO 15R

iQOO 15R में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखना बेहद स्मूद रहेगा। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से मूवी देखने और सोशल मीडिया ब्राउज़ करने का मजा दोगुना हो जाएगा। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iQOO 15R से काफी उम्मीदें हैं। इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। 3nm फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। iQOO अपने स्मार्टफोन्स को गेमिंग और स्मूद यूज़ के लिए जाना जाता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें :-

Vivo Y500i चीन में हुआ लॉन्च : 7200mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बजट सेगमेंट में एंट्री

कैमरा सेगमेंट में क्या मिलेगा?

iQOO 15R
iQOO 15R

लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल रहा है। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है, जो डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी बैकअप के लिए यह iQOO 15R फोन बेस्ट हो सकता है। इसमें 7600mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे कुछ ही मिनटों में फोन काफी हद तक चार्ज हो जाएगा। इसके साथ रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो दिनभर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

iQOO 15R
iQOO 15R

iQOO 15R में लेटेस्ट Android आधारित OriginOS 6 पर रहेगा, जो स्मूद और क्लीन एक्सपीरियंस देता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। कंपनी अपने फोन्स में अच्छे सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी देती है, जिससे यह फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट रह सकता है।

भारत में इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Nipun Maurya ने इस iQOO 15R स्मार्टफोन के लॉन्च डेट कन्फर्म कर दिया है, ये फोन 24 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। पिछले साल iQOO 15 लॉन्च किया था इसके जैसे ही फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के अभी तक कीमत की बात नहीं की है। यह फोन Motorola Signature, Vivo X200T, OnePlus 15R और Samsung जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

किसके लिए है iQOO 15R?

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो:

  • फास्ट परफॉर्मेंस दे
  • 144Hz स्मूद डिस्प्ले हो
  • अच्छी बैटरी लाइफ मिले

तो iQOO 15R आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।

डिस्क्लेमर:

यह लेख iQOO 15R से जुड़ी शुरुआती जानकारियों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स कंपनी की आधिकारिक घोषणा के समय बदल सकती हैं। सटीक जानकारी के लिए iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट या लॉन्च इवेंट को देखें।

यह भी पढ़ें :-

iQOO Z11 Turbo चीन में लॉन्च: 7600mAh बैटरी और Turbo परफॉर्मेंस के साथ जानें कीमत

Aman Singh

अमन सिंह एक अनुभवी कंटेंट राइटर, ब्लॉगर और डिजिटल पब्लिशर हैं। वे Taaza Bharat के संस्थापक हैं, जहाँ ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, क्रिकेट, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ताज़ा एवं भरोसेमंद खबरें प्रकाशित की जाती हैं। 5 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, अमन पाठकों तक सटीक, उपयोगी और शोध-आधारित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment