OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ देगा लंबा बैकअप

On: July 26, 2026 8:59 AM
OnePlus N6x

दोस्तों अगर आप ऐसी स्मार्टफोन की ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो OnePlus N6x आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कंपनी इस महीने के आखिर में भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी बैटरी, डिजाइन और कलर ऑप्शन जैसी कई अहम जानकारियां साझा कर दी हैं। बड़ी 7,000mAh बैटरी, आकर्षक डिजाइन और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

OnePlus N6x Launch Date in India

OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन कंपनी की नई N सीरीज का दूसरा मॉडल होगा, जिसे OnePlus N6 के साथ पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च: AI हेल्थ फीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन और कौन-सी स्मार्टवॉच खरीदें?

OnePlus N6x Battery

N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 2.5 दिन तक चल सकती है। कंपनी के अनुसार बैटरी पर मिलने वाला अनुमानित बैकअप इस प्रकार है-

  • लगभग 20.56 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।
  • करीब 133.56 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं।
  • लगभग 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग कर सकते हैं।
  • करीब 11.26 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।

जो यूजर्स लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह स्मार्टफोन काफी आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

OnePlus N6x Design

OnePlus N6x
OnePlus N6x

डिजाइन की बात करें तो N6x को आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जिस पर यूनिक टेक्सचर देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ ऊपर बाईं ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में एक कैमरा सेंसर और दूसरा कटआउट दिखाई देते हैं। वहीं, बीच में OnePlus की ब्रांडिंग फोन को प्रीमियम लुक देती है।

फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा, जो आज के समय में कम ही स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है।

OnePlus N6x Color Options

बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को दो Burgundy Red और Ice Blue आकर्षक रंगों में लॉन्च करेगी। ये दोनों स्मार्टफोन कलर ऑप्शन फोन को स्टाइलिश और यूथ-फ्रेंडली लुक देते हैं।

OnePlus N6x Specifications

फीचरजानकारी
स्मार्टफोनOnePlus N6x
लॉन्च डेट31 जुलाई, दोपहर 12 बजे
बैटरी7,000mAh
बैटरी बैकअपलगभग 2.5 दिन
वीडियो प्लेबैक20.56 घंटे
म्यूजिक प्लेबैक133.56 घंटे
सोशल मीडिया25.04 घंटे
वीडियो रिकॉर्डिंग11.26 घंटे
ऑडियो जैक3.5mm
रंगBurgundy Red, Ice Blue
उपलब्धताAmazon और OnePlus India Store
OnePlus N6x
OnePlus N6x

OnePlus N6x किसके लिए बेहतर रहेगा?

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें लंबी बैटरी, आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बैकअप मिले, तो OnePlus N6x एक मजबूत विकल्प बन सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते और लंबे समय तक वीडियो, म्यूजिक तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

OnePlus N6x लॉन्च से पहले ही अपनी 7,000mAh बैटरी और लंबे बैकअप की वजह से चर्चा में है। कंपनी ने डिजाइन, कलर ऑप्शन और लॉन्च डेट की भी पुष्टि कर दी है। अब सभी की नजरें 31 जुलाई के लॉन्च इवेंट पर हैं, जहां फोन की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठेगा। यदि OnePlus इस फोन को प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश करता है, तो यह भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय विकल्प बन सकता है।

FAQs

Q1. OnePlus N6x भारत में कब लॉन्च होगा?

उत्तर: OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

Q2. OnePlus N6x में कितनी बैटरी मिलेगी?

उत्तर: इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Q3. OnePlus N6x की बैटरी कितने दिन तक चल सकती है?

उत्तर: कंपनी के अनुसार सामान्य उपयोग में यह बैटरी लगभग 2.5 दिन तक चल सकती है।

Q4. OnePlus N6x किन रंगों में उपलब्ध होगा?

उत्तर: यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

Q5. OnePlus N6x कहां से खरीदा जा सकेगा?

उत्तर: लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : Honor Pad X9 Max लॉन्च: 13-इंच 120Hz डिस्प्ले, 10,100mAh बैटरी और Android 16 के साथ आया नया टैबलेट

Deepak Patel

मेरा नाम दीपक पटेल है और मैं एक डिजिटल कंटेंट राइटर एवं न्यूज़ लेखक हूँ। मैं Taaza Bharat के लिए टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर लेखन करता हूँ। मुझे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ताज़ा जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने का अनुभव है। मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे नवीनतम अपडेट्स और ट्रेंड्स से हमेशा जुड़े रह सकें। डिजिटल मीडिया में गुणवत्तापूर्ण और तथ्यात्मक कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment