भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में मिडरेंज सेगमेंट लगातार ज्यादा प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। यूजर्स अब केवल अच्छा कैमरा या बड़ी बैटरी नहीं, बल्कि ऑलराउंड परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसी वजह से Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 जैसे स्मार्टफोन्स काफी चर्चा में हैं। तीनों ही डिवाइस प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
- Display: किस फोन का स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर है?
- Processor: परफॉर्मेंस में कौन सबसे तेज?
- Camera: किस फोन का कैमरा ज्यादा बेहतर?
- Battery: किस फोन की बैटरी सबसे ज्यादा दमदार?
- Price: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू?
- कौन सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
- FAQ
- Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 में सबसे अच्छा प्रोसेसर किसमें है?
- Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 सबसे ज्यादा बैटरी किस फोन में मिलती है?
- गेमिंग के लिए कौन सा फोन बेहतर है?
- Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 सबसे सस्ता फोन कौन सा है?
- कैमरा के मामले में कौन सा फोन बेहतर है?
- यह भी पढ़े:-
अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि इन तीनों में कौन सा फोन सबसे बेहतर वैल्यू फॉर मनी देता है, तो यहां हम डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के आधार पर पूरी तुलना कर रहे हैं।
Display: किस फोन का स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर है?
डिस्प्ले के मामले में तीनों स्मार्टफोन काफी मजबूत नजर आते हैं, लेकिन कुछ अंतर इन्हें अलग बनाते हैं। Realme 16 5G में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। तेज धूप में विजिबिलिटी के लिए यह काफी शानदार साबित हो सकती है।

वहीं iQOO Neo 10 5G बड़ा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग काफी स्मूद महसूस होती है।
OnePlus Nord 6 इस मुकाबले में सबसे हाई 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसकी वजह से इसका विजुअल एक्सपीरियंस ज्यादा शार्प और प्रीमियम लगता है।
Processor: परफॉर्मेंस में कौन सबसे तेज?
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो डेली टास्क और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। दूसरी तरफ iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 दोनों में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जाता है। हाई ग्राफिक्स गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में यह प्रोसेसर काफी बेहतर अनुभव देता है।
अगर आपका फोकस गेमिंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस पर है, तो iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होते हैं।
Camera: किस फोन का कैमरा ज्यादा बेहतर?
कैमरा सेगमेंट में भीये Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग यूजर्स को टारगेट करते हैं।

Realme 16 5G स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। खास बात इसका 50MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी लवर्स को काफी पसंद आ सकता है।
iQOO Neo 10 5G में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह सेटअप फोटोग्राफी में ज्यादा वर्सेटाइल एक्सपीरियंस देता है।
OnePlus Nord 6 भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Battery: किस फोन की बैटरी सबसे ज्यादा दमदार?
Realme 16 5G और iQOO Neo 10 5G दोनों में 7000mAh बैटरी दी गई है। जबकि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे बैकअप के लिए काफी आकर्षक बनती है। इसके साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Price: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू?

Realme 16 5G स्मार्टफोन 8GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं iQOO Neo 10 5G के 8GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखा गया है। OnePlus Nord 6 के 8GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। ऐसे ही 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये कर दी गई।
कौन सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और शानदार सेल्फी कैमरा चाहते हैं, तो Realme 16 5G आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। अगर आपकी प्राथमिकता गेमिंग, हाई परफॉर्मेंस और सुपर फास्ट चार्जिंग है, तो iQOO Neo 10 5G ज्यादा बेहतर साबित होगा।
वहीं जो यूजर प्रीमियम डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और ऑलराउंड फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए OnePlus Nord 6 सबसे दमदार विकल्प बनकर सामने आता है।
FAQ
Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 में सबसे अच्छा प्रोसेसर किसमें है?
iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 दोनों में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो ज्यादा पावरफुल माना जाता है।
Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 सबसे ज्यादा बैटरी किस फोन में मिलती है?
OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी दी गई है, जो इस तुलना में सबसे बड़ी बैटरी है।
गेमिंग के लिए कौन सा फोन बेहतर है?
गेमिंग के लिए iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 ज्यादा बेहतर माने जा सकते हैं क्योंकि इनमें हाई रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है।
Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6 सबसे सस्ता फोन कौन सा है?
Realme 16 5G इस तुलना का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 है।
कैमरा के मामले में कौन सा फोन बेहतर है?
सेल्फी के लिए Realme 16 5G अच्छा विकल्प है, जबकि बैलेंस्ड फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 और iQOO Neo 10 5G बेहतर माने जाते हैं।
यह भी पढ़े:-
Oppo Find X9s की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होंगे बड़े फीचर्स










