चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपना नया प्रीमियम फिटनेस वियरेबल Xiaomi Smart Band 10 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे चीन में Xiaomi 17 Max और Xiaomi Ear Clip इयरफोन्स के साथ पेश किया। नया स्मार्ट बैंड दमदार AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग और 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस नए वियरेबल में 1.74-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों तक चल सकती है। आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Xiaomi Smart Band 10 Pro Price in China
Xiaomi Smart Band 10 Pro को कंपनी ने कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 399 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 5,600 रुपये होती है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| स्टैंडर्ड वर्जन | CNY 399 (लगभग ₹5,600) |
| लेदर स्ट्रैप वर्जन | CNY 449 (लगभग ₹6,500) |
| सेरेमिक एडिशन | CNY 479 (लगभग ₹6,700) |
यह स्मार्ट बैंड ब्लैक, चेरी ब्लॉसम पिंक, कोरल ऑरेंज, चीज़ व्हाइट, सिरेमिक व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Xiaomi Smart Band 10 Pro Display और Design

Xiaomi Smart Band 10 Pro में 1.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 336×480 पिक्सल है। डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसकी 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें 2.5D टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी ने इसे प्रीमियम लुक देने के लिए एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया है, जबकि इसका सेरेमिक वर्जन और भी ज्यादा प्रीमियम फिनिश के साथ आता है।
हेल्थ फीचर्स में क्या खास है?
Xiaomi Smart Band 10 Pro में डुअल-लाइट PPD सेंसर दिया गया है, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग में बेहतर एक्यूरेसी देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह सेंसर 98.2 प्रतिशत तक सटीक रिजल्ट देता है। यह स्मार्ट बैंड कई हेल्थ फीचर्स के साथ आता है, जिनमें शामिल हैं:
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग
- ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग
- HRV मॉनिटरिंग
- स्लीप ट्रैकिंग
- स्ट्रेस मॉनिटरिंग
- मोशन ट्रैकिंग
इसके अलावा इसमें एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Battery और Charging

Xiaomi Smart Band 10 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह स्मार्ट बैंड सिंगल चार्ज पर 21 दिनों तक चल सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए शानदार विकल्प बनाती है।
Connectivity और Sports Features
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। यह 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, यानी इसे पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें नया गेम मोड भी जोड़ा है, जो 400 से ज्यादा गेम्स के लिए स्टेटस ट्रैकिंग सपोर्ट करता है।
Apple यूजर्स के लिए भी सपोर्ट

Xiaomi Smart Band 10 Pro सिर्फ Android यूजर्स तक सीमित नहीं है। यह iOS 14 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले iPhone के साथ भी काम करता है। यूजर्स Apple Shortcuts ऐप के जरिए कुछ स्मार्ट फंक्शन्स भी कंट्रोल कर सकते हैं।
क्या Xiaomi Smart Band 10 Pro खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा फिटनेस बैंड चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस हेल्थ फीचर्स मिलें, तो Xiaomi Smart Band 10 Pro एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। खासतौर पर इसकी 21 दिनों की बैटरी लाइफ और 2000 निट्स ब्राइटनेस इसे इस प्राइस सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाती है।
FAQ
Xiaomi Smart Band 10 Pro की बैटरी कितने दिन चलती है?
कंपनी के अनुसार यह स्मार्ट बैंड सिंगल चार्ज पर 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है।
क्या Xiaomi Smart Band 10 Pro में GPS मिलता है?
हां, इसमें GNSS, GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou जैसे नेविगेशन फीचर्स दिए गए हैं।
क्या यह iPhone के साथ काम करेगा?
हां, यह iOS 14 या उससे ऊपर के वर्जन वाले iPhone के साथ कंपैटिबल है।
Xiaomi Smart Band 10 Pro की शुरुआती कीमत कितनी है?
इसकी शुरुआती कीमत CNY 399 यानी लगभग 5,600 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें :-
Xiaomi 17T भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धमाल










